समस्या समाधान

 कार्यालय जिलाधिकारी, हरदोई

  संख्या--124 दर्पण समिति

              दिनांक--08-12-20

                कार्यालय ज्ञाप   



 जनपद के कर्मचारी, शिक्षक एवं पेंशनर  की वित्तीय एवं सेवा सम्बन्धी समस्याओं के समाधान के लिए एक कार्यक्रम तैयार किया गया है। इसके अन्तर्गत  त्वरित एवं नियमानुकूल निस्तारण हेतु  एक उच्च अधिकार प्राप्त समिति तथा एक परीक्षण समिति का गठन किया गया है। समितियों का गठन निम्नानुसार किया गया है -   

(अ)  समिति का नाम-  उच्चाधिकार समिति


क्रं सं

अधिकारी का पद नाम

समिति का पद

1

जिलाधिकारी

अध्यक्ष

2

मुख्य विकास अधिकारी

सदस्य प्रथम

3

अपर जिलाधिकारी

सदस्य द्वितीय

(ब)  समिति का नाम-    परीक्षण समिति


क्रं सं

अधिकारी का पद नाम

समिति का पद

1

वरिष्ठ कोषाधिकारी

अध्यक्ष

2

लेखाधिकारी, बेसिक शिक्षा 

उपाध्यक्ष

3

श्री बदन सिंह , सहायक लेखाधिकारी, कृर्षि

सदस्य

4

श्री आशाराम राठौर , लेखाकार , कृर्षि कार्यालय

सदस्य


कार्यक्रम  संचालन निम्नानुसार किया जायेगा- 

1-   जनपद का कोई भी कार्यरत सरकारी सेवक/पेंशनर  /या उसके उत्तराधिकारी  वित्तीय अथवा सेवा सम्बन्धी लाभ नियमानुसार प्राप्त न होने पर प्रार्थना पत्र प्रत्येक माह नियत दिवस महीने का आखिरी बृहस्पतिवार को  दे सकते है। 

 2-   प्रार्थना पत्र प्राप्त होने पर कार्यक्रम संचालक द्वारा वेब पृष्ठ https://paygpf.blogspot.com में आवश्यक विवरण दृष्यांकित कर  नियत तिथि पर प्रार्थनापत्र के सम्बन्ध में आख्या प्राप्त करने हेतु संबंधित कार्यालय को सूचना प्रेषित की जाएगी संबंधित कार्यालय द्वारा नियत तिथि पर आख्या प्रस्तुत करनी होगी, नियत तिथि में 15 दिवस का समय रहेगा। उपरोक्त वेबपेज जनपद की वेबसाईट https://hardoi.nic.in के E- PORTAL के अन्तर्गत दिये लिंक ‘DARPAN’  के माध्यम से भी देखा जा सकता है।

3-   आख्या प्राप्त होने पर कार्यालयाध्यक्ष  द्वारा प्रार्थी के पक्ष में नियमानुसार निर्णय लिया जाता है तो प्रकरण समाप्त हो जाएगा  तथा उच्चाधिकार समिति को अवगत कराते हुये सम्बन्धित शिकायतकर्ता को अवगत कराया जायेगा, परंतु यदि प्रार्थी के विपरीत पक्ष में आता है तो यह प्रकरण उच्च अधिकार प्राप्त समिति के समक्ष प्रस्तुत होगा जो कि वरिष्ठ कोषाधिकारी की अध्यक्षता में गठित की गयी परीक्षण समिति को अग्रसारित करेगी। उक्त समिति एक सप्ताह में उच्चाधिकार समिति को इस बात से अवगत करायेगी कि प्रकरण किस तरह से एवं किस स्तर से निस्तारित किया जा सकता है। तदनुसार निर्धारित समयावधि में नियमानुसार कार्यवाही सम्बन्धित कार्यालयाध्यक्ष के माध्यम से संपादित होगी। समिति की बैठक हेतु समय व तिथियां आवश्यकतानुसार समिति के अध्यक्ष स्वविवेक से इस प्रकार निर्धारित करेगें कि, प्राप्त प्रार्थनापत्रों का ससमय निस्तारण हो सके। 

4-  समस्यायों के त्वरित निस्तारण व कार्य समीक्षा हेतु प्रत्येक माह अधोहस्ताक्षरी की अध्यक्षता में जनपद के उन सभी  कार्यालयाध्यक्षों की  बैठक  हुआ करेगी ,जिस कार्यालय से सम्बन्धित प्रार्थनापत्र प्राप्त हुये हैं अथवा कार्यवाही लम्बित हैं। यह बैठक प्रत्येक माह के आखिरी बृहस्पतिवार को  विकास भवन के सभागार में अपरान्ह 1:00 वजे से 2:00 वजे तक सम्पन्न होगी। इस बैठक में पिछली बैठक के कार्यों को पूर्ण होने की जानकारी के साथ-2  लंबित प्रकरणों की समीक्षा की जाएगी। उच्चाधिकार समिति द्वारा निस्तारण के गुणवत्ता की समीक्षा की जायेगी।

 5- कार्यक्रम संचालन हेतु समय सारणी अग्रलिखित है-


क्र.स

कार्य

कार्य सम्पादन हेतु नामित

समय 

1

कार्यालयाध्यक्षों की बैठक एवं प्रार्थना पत्र प्राप्त करना।

          ---

प्रत्येक महीने के आखिरी बृहस्पतिवार  को।

2

सम्बन्धित कार्यालयाध्यक्ष द्वारा  प्रार्थनापत्र के सम्बन्ध में आख्या   प्राप्त कराना।

सम्बन्धित कार्यालयाध्यक्ष

15 दिवसो  में।

3

उच्चाधिकार समिति से अग्रसारित प्रकरण  का परीक्षण करना।

परीक्षण समिति

एक सप्ताह में।

4

समिति के परीक्षणोंपरान्त नियमानुसार सम्बन्धित कार्यालयों द्वारा कार्यवाही पूर्ण करना।

सम्बन्धित कार्यालयाध्यक्ष

एक सप्ताह।


इस तरह प्रार्थी के प्रकरण का निस्तारण एक माह से भी कम समय में हो जायेगा। जवकि इस समय वर्षों  से प्रकरण हल नही हो सके है।

6- कार्यक्रम का संचालन श्री सुदेश कुमार दीक्षित प्रभारी दर्पण द्वारा किया जायेगा। इनके द्वारा वेबपृष्ठ को भी अपडेट किया जायेगा, ताकि पारदर्शिता पूर्ण कार्य सम्पादित हो सके।

जनपद के सभी कार्यालयाध्यक्षों को निर्देशित किया जा रहा कि उपरोक्त निर्देशों का अनुपालन गंभीरता से सुनिश्चित करें। इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम की सफलता आपकी कार्य के प्रति रूचि एवं गंभीरता पर निर्भर करेगी।


 (अविनाश कुमार)

जिलाधिकारी, हरदोई

संख्या व दिनांक उपरोक्त।

प्रतिलिपि- निम्नाकिंत को अनुपालनार्थ  प्रेषित-

1-   मुख्य विकास अधिकारी , हरदोई।

2-   अपर जिलाधिकारी, हरदोई।

     3-  वरिष्ठ कोषाधिकारी, हरदोई / परीक्षण समिति के समस्त पदाधिकारी

4-  समस्त कार्यालयाध्यक्ष जनपद हरदोई।

5-   जिला सूचना अधिकारी को निशुल्क समाचार पत्रो में प्रकाशन हेतु

6-   श्री सुदेश कुमार दीक्षित, प्रभारी दर्पण कार्यक्रम हरदोई।